नेशनल टीम 2019 - पीएसपीबी दोहरे खिताब की ओर
10/02/2019 -कोलकाता में चल रही नेशनल टीम शतरंज चैंपियनशिप में अब पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ( पीएसपीबी ) का खिताब जीतना लगभग तय नजर आ रहा है । टॉप सीड पीएसपीबी नें पिछले तीन बेहद महत्वपूर्ण राउंड में बेहद सावधानी पूर्वक खेलते हुए पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी, फिर रेल्वे ए और बी को पराजित करते हुए अपनी बढ़त को बेहद मजबूत कर दिया है । पुरुष वर्ग में फिलहाल 13 अंको के साथ पीएसपीबी अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी एयर इंडिया से 2 अंको के साफ बढ़त पर चल रही है महिला वर्ग में तो पीएसपीबी नें एकतरफा अंदाज में लगातार 6 मैच जीतकर 12 अंक बनाते हुए 3 अंको की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है और एक राउंड पूर्व ही विजेता बनना तय कर लिया है । पढे यह लेख